The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

NationalMISC

जापान के पूर्व पीएम ने रूस पर भारत के रुख को लेकर दिया बड़ा बयान

Spread the love

THEPOPATLAL भारत को छोड़कर क्वॉड के सभी सदस्य देश (अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया) यूक्रेन पर रूस के हमले की निंदा कर रहे हैं और उन्होंने रूस पर कई प्रतिबंध भी लगा रखे हैं। लेकिन भारत रूस-यूक्रेन युद्ध पर निष्पक्ष रुख अपनाए हुए है। अमेरिका लगातार दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है कि भारत रूस की आलोचना करे। क्वॉड सदस्य जापान के पूर्व प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा ने भी रूसी हमले को लेकर भारत के रुख पर टिप्पणी की है।
सुगा ने कहा कि रूसी हमले की निंदा करने की भारत की अनिच्छा के बावजूद क्वॉड देशों अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया को ये कोशिश करनी चाहिए कि भारत उनके पाले में रहे।
जापान की फूजी टीवी के एक कार्यक्रम में उन्होंने बोलते हुए कहा कि चार देशों के इस ढांचे की रक्षा करना स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत की शांति और सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होगा। जापान भारत को हर तरीके से संदेश भेजने की कोशिश कर रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *