The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

टिकरापारा रायपुर में शिव मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल

Spread the love

रायपुर। शीतला मंदिर धीवर बस्ती टिकरापारा रायपुर में शिव मंदिर के भूमि पूजन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल उपस्थित रहे। अग्रवाल नें सभी भक्त जनों की भक्ति और भगवान शिव के मंदिर के नींव रखने के प्रयास की सराहना की। इस पवित्र अवसर पर सभी उत्साहित भक्तजनों के हर-हर महादेव के उदघोष से सारा माहौल भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने अष्टमी के मौके पर हवन यज्ञ एवं पूजन और शंकर जी के मंदिर का जो भूमि पूजन के लिए मनोकामना माता शीतला मंदिर समिति को बधाई दी। बृजमोहन अग्रवाल ने आगे कहा कि इस मंदिर में पेवर ब्लॉक लगाने के लिए पिछले बार जब आए थे तो पांच लाख आवंटित किए थे। वहीं अब पेवर ब्लॉक लगने के बाद मंदिर प्रांगण की व्यवस्था और बेहतर हो जाएगी। उन्होंने बताया कि यहां गणेश जी, हनुमानजी पहले से विराजमान हैं, शंकरजी का मंदिर बनने के बाद 33 कोटि देवी-देवताओं का आशीर्वाद हमें मिलेगा। कहा कि – इस देवकार्य में मेरी तरफ से जो भी, जितना भी सहयोग बन पाएगा, वह करने के लिए सदैव उपस्थित रहेंगे। अग्रवाल नें आगे कहा कि कई बार लोग मंदिर का उद्घाटन करने की बात करते हैं, उन्होंने कहा कि मंदिर का उद्घाटन नहीं मंदिर में हमेशा प्राण प्रतिष्ठा होती है। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सभी के स्वस्थ जीवन, खुशहाली, समृद्धी का मां शीतला से आशीर्वाद मांगा, कहा कि मां इनती शक्ति दे कि सभी अपने जीवन से दुख दर्द को खत्म कर सुख शांति से जीवन जी सके। सभी को नवरात्रि पर्व और दशहरे की बधाई व शुभकामनाएं भी दी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor