The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

सीएम कार्यक्रम का पूर्व विधायक भोजराज नाग ने समर्थकों के साथ किया विरोध,8 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

“नरेश कुमार की रिपोर्ट”

कांकेर। अन्तागढ़ के पूर्व विधायक भोजराज नाग द्वारा आज अंतागढ के गोल्डन चौक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के शामिल होने वाले कार्यक्रम का विरोध प्रर्दशन करते हुए भूपेश बघेल, विधायक अनूप नाग व उनकी पत्नी कांति नाग का मुर्दाबाद के नारे लगाया जिसके बाद पुलिस ने भोजराज सहित विरोध करने वाले 8 लोगो को गिरफ्तार किया है।
बता दे कि पूर्व विधायक भोजराज नाग द्वारा मुख्यमंत्री जिस कार्यक्रम में शामिल हुए है उक्त कार्यक्रम का 6 अप्रैल को विरोध जताते हुए एसडीएम के नाम पहले ही ज्ञापन सौप चुके है। अंतागढ़ ब्लॉक के ग्राम आमाकड़ा में आज आयोजित कार्यक्रम गोटूल रचा का कुछ आदिवासी समाज के लोगों के साथ विरोध जताते हुए प्रदर्शन कर नारे बाजी की। जिसमें उन्होंने कहा है कार्यक्रम के पहले क्षेत्र के पेन पुरखो, परगना मांझी, गायता परगना पटेल व ग्राम पेनकड़ा को बिना पूछे यह कार्यक्रम आयोजित की गई जिसका हम विरोध करते है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor