Friday, November 6, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

लालपुर के पूर्व सरपंच पर फर्जी राशन कार्ड बनाने के आरोप

Spread the love

मुंगेली। मुंगेली जिले के लोरमी ब्लॉक के लालपुर ग्राम पंचायत में फर्जी राशन कार्ड बनाने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि कई अविवाहित व्यक्तियों की कागज़ी शादी और फर्जी बच्चों के नाम दर्ज कर राशन कार्ड बनवाए गए, जिससे सरकारी अनाज गरीबों तक नहीं पहुंच पाया। ग्रामीणों ने इसे सीधे उनके हक पर डाका करार दिया है और इसकी शिकायत जिला खाद्य अधिकारी और कलेक्टर तक की गई है। आरोप है कि यह सब ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच द्वारा 4 हजार रुपए लेकर कराया गया था, और कुल 12 राशन कार्ड फर्जी पाए गए, जो करुणा माता स्व सहायता समूह, ग्राम मारूकापा की दुकान क्रमांक 402007078 से संबंधित हैं। इस मामले ने ग्रामीणों में गहरी नाराजगी पैदा कर दी है, जो चाहते हैं कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो ताकि भविष्य में सरकारी योजनाओं का दुरुपयोग रोका जा सके। जिला खाद्य अधिकारी प्रखर कुमार डड़सेना ने बताया कि जांच जारी है और यदि कार्ड फर्जी पाए जाते हैं तो उन्हें निरस्त किया जाएगा तथा संलिप्त व्यक्ति या अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor