Saturday, November 7, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कार की चपेट में आई कॉलेज की चार छात्राएं घायल तीन रेफर एक का भानुप्रतापपुर में ही उपचार जारी

Spread the love


कांकेर। भानुप्रतापपुर में कॉलेज से घर लौट रही चार छात्राये सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई है जिसमें तीन छात्राओं को बेहतर इलाज हेतु रेफर किया गया वही एक छात्रा का भानुप्रतापपुर में उपचार जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भीरावाही की 3 छात्रा एवं टेढ़इकोंदल की 1 छात्रा कॉलेज से पैदल घर लौट रही थी। तभी चिकन मार्केट के पास में पीछे से इंडिगो सीएस कार सीजी 19 सी 0727 ने छात्राओ को ठोकर मार दी। हादसे में घायल छात्राओ को अस्पताल में उपचार के बाद तीन छात्राओं को बेहतर उपचार हेतु हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घायलों में तामेश्वरी निषाद पिता हीरालाल 19 वर्ष ,सुमित्रा कोमरे पिता लक्ष्मण राम 18 वर्ष, नेहा दर्रो पिता हिते सिंह 18 वर्ष तीनो निवासी ग्राम टेढ़ईकोंदल तथा चंचल कोरेटी पिता जयसिंह 18 वर्ष निवासी भीरावाही गुरुवार को भानुप्रतापपुर कालेज पहुँचे जहाँ फाइल जमा करने के बाद चारों छात्राओं ने हाई स्कूल के पास स्थित चौपाटी में नास्ता कर वापस पैदल जा रही थी तभी भानुप्रतापपुर दल्ली रोड़ में चिकन मार्केट के पास कार ने पीछे से ठोकर मार जिसमें गंभीर रूप से घायल चारों छात्राओं को भानुप्रतापपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन छात्राओं तामेश्वरी निषाद ,सुमित्रा कोमरे तथा नेहा दर्रो को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जबकि चंचल कोरेटी का इलाज भानुप्रतापपुर में चल रहा है। घटना की जानकारी लगते ही एसडीएम जितेंद्र यादव भी अस्पताल पहुंचे और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

“नरेश भीमगज की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor