The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

गांजा तस्कर महिला पुलिस अभिरक्षा से भागी, दिन भर तलाश के बाद रेलवे स्टेशन के पास मिली

Spread the love


बिलासपुर। गांजा तस्करी के मामले में गिरफ्तार महिला अभिरक्षा से फरार हो गई। महिला को तीन पुलिस कर्मी मेडिकल के लिए जिला अस्पताल ले गए थे। इस दौरान महिला आरक्षक से हाथ छुड़ाकर भाग निकली। घंटो खोजने के बाद महिला रेलवे स्टेशन के पास मिली। जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। मामला तारबाहर थाने क्षेत्र का है।
गुरुवार को सिविल लाइन पुलिस ने मध्यप्रदेश के उमरिया जिले चंदिया थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरिया निवासी रिंकी कुशवाहा व उसके साथियों को 16 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया था। शुक्रवार की सुबह सिविल लाइन थाने में पदस्थ महिला आरक्षक आशा नेताम, अतुल सिंह व फूलसाय नायक आरोपी महिला का मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल लेकर गए थे। महिला आरक्षक जांच के बाद फार्म में डॉक्टर का सील लगवाने के लिए जा रही थी। तभी आरोपी महिला ने महिला आरक्षक का हाथ झटककर भाग गई। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने TI परिवेश तिवारी और पुलिस कंट्रोल रूम को महिला के भागने की जानकारी दी गई और सभी जगह उसकी तलाश की गई। आखिरकार दोपहर बाद महिला रेलवे स्टेशन के पास मिल गई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor