Thursday, November 5, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर गांजा तस्कर को जीआपी ने किया गिरफ्तार,15 किलों गांजा जब्त

Spread the love

”संजय चौबे”
बिलासपुर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर जीआरपी ने एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 15 किलों गांजा जब्त किया है। पकड़ा गया आरोपी मध्यप्रदेश का रहने वाला है।
मिली जानकारी के मुताबिक 16 जुलाई की शाम बिलासपुर जीआरपी को मुखबीर से सूचना मिली की एक व्यक्ति गीताजंली एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 12860 के जनरल कोच में सवार है,जो गांजा तस्कर है। सूचना पर जीआरपी के जवान प्लेटफार्म पर पहुंचकर ट्रेन आने का इंतजार करने लगे। ट्रेन आने पर गीताजंली के जनरल कोच के पास जवान आरोपी की तलाश कर रहे थे तभी उन्हें देखकर एक युवक प्लेटफार्म पर भागने का प्रयास किया। आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया, पूछताछ करने पर उसने अपना नाम मनीष पाल पिता भुपेन्द्र पाल उम्र 25 साल निवासी ग्राम अंबरा पोस्ट टोरिया, थाना पवलेरा, जिला टीकमगढ (म.प्र.) का रहने वाला बताया। उसके पास रखे एक एयर बैग एवं एक पीठु बैग में रखे सामान के बारे में कड़ाई से पूछने पर दोनों बैग में गांजा रखना बताया। चे​क करने पर दोनों बैग से 15 मादक पदार्थ गांजा जो सेलो टेप से पैक किया गया था अलग—अलग पैकेट में बनाकर बैग में रखा मिला। गांजा की अनुमानित कीमत 75000 रुपये बताई गई है।पुलिस ने उसे जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के 20बी तहत कार्रवाई की गई हैै।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor