The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

दो सूने मकानों का ताला तोड़कर सोने -चांदी के गहने और नकदी चोरी,अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

Spread the love

”संजय चौबे”
रायपुर।
राजधानी रायपुर में चोरों दो सूने मकानों का ताला तोड़कर सोने -चांदी के गहने और नकदी रुपये चोरी कर लिया।घटना किए रिपोर्ट सिविललाइन थाने में दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक घनश्याम शर्मा 34 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि वह न्यू शांति नगर गोमती एंग्रोइंडस्ट्री के सामने रामअवतार प्रजापति के घर में 2nd फ्लोर में जिसमें दो किराये का मकान आमने सामने है एक मकान प्रार्थी और उसकी पत्नी किराये से रहते हैं तथा दूसरे मकान में अंजली आर्य जो कि मेडिकल की छात्रा है वह रहती है ,जो पिछले पांच छै दिन से घर में ताला लगाकर बाहर गई हुई है । 14 अक्टूबर को प्रार्थी और उसकी अपने घर में ताला लगाकर दोनों ड्यूटी चले गए थे। देर शाम ड्यूटी से वापस लौटे तब देखा की उनके घर के घर एवं अंजली के घर का दरवाजा खुला हुआ था। प्रार्थी अपने घर का दरवाजा देखा तो कुंडी कटा हुआ था ताला गायब था अंदर जाकर देखे तो घर का सामान बिखरा हुआ था । अंदर जाकर देखे तो घर का सामान बिखरा हुआ था। उसकी पत्नी का हेंड बैग गायब था जिसमें पुराना इस्तेमाली सोने की- 1 अंगुठी ,दो जोडी चांदी की पायल, केशियो कंपनी की लेडिस घड़ी एवं नगदी रकम 15,000 रू कुल 34,000 रुपये नहीं था कोई अज्ञात चोर घर के अंदर प्रवेश कर उक्त जेवर एवं नगदी रकम को हेंड बैग सहित चोरी कर ले गया है । अंजली आर्य घर से बाहर गई हुई है,उनके घर से चोरी गए सामान का अभी पता नहीं चला है। प्रार्थी ने घटना के संबंध में अपने मकान मालिक को सूचना देने के बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात चोरो के खिलाफ धारा 380,457 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *