The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

महाशिविरात्री पर श्री जानकी रमण शिवालय मन्दिर में भव्य आयोजन, 21 लीटर दूध से होगा अभिषेक, भस्म आरती भी

Spread the love

“दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”

कवर्धा। जेवडन रोड वार्ड नंबर 08में स्थित श्री जानकी रमण शिवालय मन्दिर में महाशिविरात्री पर्व पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। महाशिविरात्री को लेकर मा जगदम्बा सेवा समिति द्वारा तैयारी की जा रही है। श्री जानकी रमण शिवालय मन्दिर में महाशय पर सुबह भोलेनाथ का भव्य सृंगार किया जाएगा। महाशिविरात्री पर 7 बजे सुबह शिव जी का भव्य सिंगार एवं 8 बजे नियमित आरती होगी। इसके बाद 10 बजे से रुद्र अभिषेक किया जाएगा। 12 बजे 21 लीटर दूध से शिवजी का अभिषेक किया जाएगा। 2 बजे से मानस मंडली का भजन का कार्यक्रम रखा गया है। 3 बजे से महाप्रसाद, पूड़ी हलवा वितरण किया जाएगा।रात्रि 7 बजे शिव जी का भव्य भस्म आरती के साथ कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसे लेकर मा जगदम्बा सेवा समिति तैयारी में जुटा हुआ है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *