Thursday, November 5, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

भिलाई सेक्टर-9 अस्पताल से रायपुर के रामकृष्ण केयर हास्पीटल तक के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनकर तैयार

Spread the love

भिलाई। भिलाई सेक्टर-9 अस्पताल से रायपुर के रामकृष्ण केयर हास्पीटल तक के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। सीनियर पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्रा की पहल पर यह ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। मरीज को महज 35 मिनट में सेक्टर-9 अस्पताल भिलाई से रायपुर रामकृष्ण अस्पताल में शिफ्ट किया गया। मरीज का उपचार शुरू भी हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-1 के रहने वाले आर. मोहन की तबीयत बिगड़ गई। सेक्टर-9 अस्पताल में पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्रा उपचार के लिए ओपीडी लेकर गए। रामकृष्ण केयर के डॉक्टर जो कि सेक्टर-9 अस्पताल में ओपीडी लेते हैं, उन्होंने मरीज का चेकअप किया। स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से तत्काल रामकृष्ण केयर अस्पताल रायपुर ले जाने की सलाह दी। रेफर करने के लिए मेडिकल बोर्ड बैठी। बोर्ड ने तत्काल रेफर किया। पार्षद मिश्रा ने ग्रीन कॉरिडोर के लिए समन्वय शुरू किया। ट्रैफिक पुलिस के डीएसपी गुरजीत सिंह से संपर्क किया। बिना देरी किए हाइवे पेट्रोलिंग मुहैया कराई गई। 12.30 बजे ग्रीन कॉरिडोर बनाकर सेक्टर-9 अस्पताल से रामकृष्ण केयर रायपुर के लिए शिफ्ट किया गया। पार्षद श्री मिश्रा ने बताया कि, मरीज का उपचार शुरू हो गया है। एंजियोग्रॉफी हो रही है। एक्सपर्ट्स डॉक्टरों ने उपचार शुरू कर दिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor