The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

हज यात्री तीसरी किश्त की राशि 15 मई तक जमा करें

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान ने बताया कि हज कमेटी ऑफ़ इंडिया मुंबई के सर्कुलर 13 से प्राप्त सूचना अनुसार, हज 2023 हेतु यात्रा की तीसरी किश्त का इम्बार्केशन पॉइंट वॉइज़ निर्धारण किया गया है। तीसरी किश्त 15 मई 2023 तक ONLINE/SBI/UBI में पूर्व प्रक्रिया अनुसार ही जमा की जाएगी। उन्होंने समस्त हज यात्रियों से अपील की है कि, वे रकम जमा करने के पूर्व हज यात्रियों को देय राशि की जानकारी हज कमेटी की वेबसाइट अथवा कार्यालय, छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-4266646 से प्राप्त करने के बाद ही रकम जमा करे एवं जमा की गई रकम की पेस्लिप राज्य हज कमेटी कार्यालय में अनिवार्यतः जमा कराएं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor