The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhPolitics

हरिओम साहू को मिल सकती है राजधानी में भाजयुमो की कमान, पढ़े पूरी खबर

Spread the love

रायपुर। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष के बदलने के बाद माना जा रहा है भाजयुमो के कई जिला अध्यक्षों की विदाई हो जाएगी। हालांकि राजधानी रायपुर में जिलाध्यक्ष बदलने को लेकर कहा जा रहा है प्रदेश अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष दोनों ही विद्यार्थी परिषद् में रहे है तो बदलना थोड़ा कठिन है। वही पार्टी सूत्रों की माने तो जिलाध्यक्ष गोविंदा गुप्ता की विदाई लगभग तय है। नए जिलाध्यक्षो में साहू समाज की ओर पूर्व विधायक नंदकुमार साहू के बेटे हरिओम साहू का नाम प्रबल माना जा रहा है। समाज की ओर से भी मांग की गई है कि हरिओम साहू को राजधानी की कमान सौंपी जानी चाहिए। वहीं बीजेपी में बड़े नेताओ के चहेते और करीबी राहुल राव और अर्पित सूर्यवंशी का नाम शामिल है। बहरहाल यह भविष्य के गर्भ में है कि भाजयुमो जिलाध्यक्ष बदलते है या फिर विद्यार्थी परिषद् की पुरानी जोड़ी कायम रहती है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *