The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने शहीद सीडीएस विपिन रावत के घर पहुंचकर शोकाकुल परिवार के लोगों से बातचीत की

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने दिल्ली में शहीद सीडीएस विपिन रावत के घर पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदना प्रकट की और परिवार के लोगों से बातचीत की। सीडीएस विपिन रावत की धर्मपत्नी मधुलिका के माता-पिता के साथ सिंहदेव के घनिष्ठ पारिवारिक संबंध रहे हैं। उन्होंने परिवार के साथ पुरानी स्मृतियों पर चर्चा की, जो दोनों ही परिवारों के लिए भावुक क्षण रहा। इस अवसर पर सिंहदेव ने इस असामायिक निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए दिवंगत आत्माओं को शांति व परिवार को यह क्षति सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *