The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhNational

सिंघु-टिकरी बॉडर्र पर आंदोलन कर रहे किसानों की आज घर वापसी,रास्ते में कई जगह किसानों के स्वागत की तैयारियां

Spread the love

THEPOPATLALदिल्ली और हरियाणा के बीच सिंघु-टिकरी बॉडर्र पर आंदोलन कर रहे किसानों की आज घर वापसी हो रही है। तीन कृषि कानूनों के विरोध में 26 नवंबर 2020 को, यानी अब से 380 दिन पहले किसानों ने दिल्ली कूच करने का ऐलान किया था। जब उन्हें प्रशासन ने जगह-जगह बलपूर्वक रोकने की कोशिश की। तब से अब तक हालात बदल चुके हैं। आज 11 दिसंबर को किसान विजयी होकर महाराजाओं की तरह घर लौट रहे हैं। नजारा कुछ वैसा ही है जैसे पंजाब के राजा के जंग जीतने के बाद वापसी के समय होता था। इस फतेह मार्च की अगुआई सिख परंपरा के अनुसार गुरु ग्रंथ साहिब के साथ पंज प्यारों ने की। इस फतेह मार्च में महाराजाओं की तरह किसानों के आगे घोड़ा गाड़ियां और किसान सेना का बड़ा काफिला चल रहा है। किसान नेता कह रहे हैं कि आज हर किसान अपना सिर ऊंचा करके पंजाब में प्रवेश करेगा, सम्मान से घर जाएगा। रास्ते में कई जगह किसानों के स्वागत की तैयारियां की गई हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *