The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Spread the love

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने इसकी जानकारी देते हुए बताया, कोरोना के लक्षण दिखने के बाद उन्होंने रायपुर में जांच कराई। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभी तबीयत ठीक है। चिकित्सकों के निर्देशानुसार होम आइसोलेशन में रहकर उपचार करा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव पिछले तीन दिनों से सरगुजा दौरे पर थे। वहां उन्होंने स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा की। स्थानीय नेताओं और समर्थकों से मुलाकात की। इस बीच उनकी तबीयत कुछ खराब हुई। सर्दी-खांसी होने के बाद सिंहदेव ने एहतियातन अपने सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए। सिंहदेव ने आग्रह किया है कि पिछले दिनों में जो भी लोग उनके संपर्क में आए हैं वे अपनी कोरोना जांच करवा लें। शुरुआती जांच के बाद सिंहदेव शाम 4 बजे तक रायपुर लौट आए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फोन कर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से बात की। उन्होंने उनके स्वास्थ्य के बारे में जाना और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor