The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhEducation

हाईस्कूल के प्राचार्य पर गंभीर आरोप के बावजूद पद पर बरकरार

Spread the love

मुंगेली। शासकीय हाई स्कूल प्रतापपुर में पदस्थ प्रभारी प्राचार्य मेघनाथ कोसरिया पर ग्रामीणों एवं विद्यालय स्टाफ द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया। गंभीर आरोपों के बाद भी उन्हें प्रभारी पद से नहीं हटाया गया है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है।

जानकारी के अनुसार “सुशासन तिहार 2025” के दौरान ग्रामीणों ने विद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की जांच के बाद लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी पत्र में कई गंभीर बिंदुओं का उल्लेख किया गया है।
विभागीय पत्र के अनुसार प्रभारी प्राचार्य पर वरिष्ठ व्याख्याता को प्रभार नहीं सौंपने, विद्यालय का शैक्षणिक स्तर गिरने, कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम खराब होने, प्रबंधन समिति की बैठक नहीं बुलाने, छात्र से राशि लेने तथा विद्यालय में नियमित उपस्थित नहीं रहने जैसे आरोप लगाए गए हैं। पत्र में इन कृत्यों को “गंभीर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता” की श्रेणी में माना गया है।

ग्रामीणों और विद्यालय स्टाफ का कहना है कि शिकायतों एवं विभागीय कार्रवाई के बावजूद संबंधित अधिकारी अब भी बरकार है। इससे विद्यालय का वातावरण प्रभावित हो रहा है। निष्पक्ष जांच होने तक उन्हें प्रभार से हटाने तथा विद्यालय में वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है। इस सम्बन्ध में डीईओ ने भी उच्च कार्यालय को पत्र भेजे जाने की जानकारी मिली है ।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor