Tuesday, November 17, 2026

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

अस्पताल कर्मचारी ने महिला को बनाया हवस का​ शिकार,आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

बिलासपुर। एक अस्पताल कर्मचारी पर महिला के घर में घुसकर मारपीट और दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। महिला कुछ समय पहले इलाज के दौरान अस्पताल कर्मचारी के संपर्क में आई थी। इसके बाद दोनों में अच्छा परिचय हो गया था। अगले दिन पति के पहुंचने पर महिला ने सारी बात बताई और थाने में FIR दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोनी थाना क्षेत्र का है। बिलासपुर की 30 साल की महिला अपने पति व बच्ची के साथ रहती है। कुछ समय पहले उनकी तबीयत खराब थी। इस दौरान वह सरकंडा के खमतराई रोड स्थित प्रथम अस्पताल में इलाज कराने जाती थीं। वहां जांजगीर के अकलतरा क्षेत्र के सोनादुला में रहने वाला विजय पटेल से उसकी मुलाकात हुई। विजय अस्पताल में काम करता है। दोनों में बातचीत शुरू हुई तो विजय उसके घर भी आने लगा। महिला ने पुलिस को बताया कि 29 अक्टूबर को पति किसी काम से बाहर गए थे। आरोप है कि रात के समय विजय घर में घुस आया और जबरदस्ती करने लगा। महिला ने विरोध किया तो उससे मारपीट की और दुष्कर्म किया। सुबह जब महिला का पति घर पहुंचा, तब उसने आप बीती बताई। इसके बाद पति-पत्नी दोनों रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाना पहुंचे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor