Monday, November 16, 2026

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

राष्ट्र सेविका समिति स्थापना दिवस के अवसर पर रायपुर महानगर में राष्ट्र सेविका समिति की बहनों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का अयोजन किया गया

Spread the love

रायपुर। राष्ट्र सेविका समिति स्थापना दिवस विजयादशमी व स्वतंत्रता के अमृतमहोत्सवी वर्ष के उपलक्ष्य में रायपुर महानगर में राष्ट्र सेविका समिति की बहनों द्वारा तीन स्थानों पर कार्यक्रम लिए गए, जिसमें शस्त्रपूजन किया गया तथा सेविकाओं द्वारा आत्मरक्षा के प्रयोगों का प्रस्तुतिकरण किया गया। स्वतंत्रता सेनानियों को मानवंदना स्वरूप वनवासी कल्याण आश्रम दीन दयाल उपाध्याय नगर से एक शोभायात्रा भी निकाली गई।
तीनों स्थानों पर ‘सांस्कृतिक भारत की चेतना का ऊर्जा पथ’ इस विषय पर वक्ताओं द्वारा उद्द्बोधन दिया गया। उद्द्बोधन में विभिन्न बिन्दुओ पर प्रकाश डाला गया जैसे – कुईली, माँ मातंगिनी, काशी बाई जैसी अज्ञात वीरांगनाओ का स्वतंत्रता संग्राम में योगदान, राष्ट्र की अवधारणा । भारत केवल एक भूमि का टुकड़ा नहीं बल्कि सभी को एक सूत्र में पिरोने वाली संस्कृति है। राष्ट्र के रूप में भारत का निर्माण व विकास एक समान संस्कृति के कारण हुआ है। आज हम स्वतंत्रता का अमृत पर्व मना रहे है, अपने इतिहास को जानना, सत्य से अवगत होना हमारा कर्तव्य है |

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor