The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

रायपुर रेंज के आईजी ने 5 जिलों के एसपी की ली बैठक,देखें पूरी खबर

Spread the love

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गृह विभाग की समीक्षा बैठक में तीखे तेवर के बाद रायपुर रेंज के आईजी आनंद छाबड़ा ने 5 जिलों के एसपी की बैठक ली है। बैठक में उन्होंने 5 निर्देश दिए हैं। आईजी के इन पांच निर्देशों में पहला, चिटफंड के फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी, दूसरा, अन्य राज्यों से आने वाले धान पर कड़ी कार्रवाई, तीसरा, अन्य राज्यों से आने वाले गाँजे समेत दूसरे मादक पदार्थो की धरपकड़ के लिए बॉर्डर पार 24 घंटे पुलिस बल की तैनाती, चौथा, शहर में विजिबल पुलिसिंग, और पांचवा निर्देश है कि जुआ, सट्टा समेत अवैध संचालित गतिविधियों पर नकेल कसे जाएं। बैठक में रायपुर, महासमुंद, धमतरी, बलौदाबाजार ओर गरियाबंद एसपी मौजूद रहे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *