The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

ईडी के एक देशव्यापी छापेमारी में रायपुर के कारोबारी के यहां भी छापा

Spread the love

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बड़े वित्तीय धोखाधड़ी मामले में आज देश भर में छापे मारी की है। ईडी की यह कार्रवाई सीबीआई द्वारा उन आरोपों की जांच के बाद की गई है कि निवेशकों को एक रियल एस्टेट निवेश फंड के माध्यम से धोखा दिया गया था, जिसमें कथित तौर पर धन और बैंक ऋणों को विदेशी संस्थाओं में स्थानांतरित कर दिया गया था।
ईडी ने 2,434 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले के सिलसिले में देशभर में 30 से अधिक स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया है। इनमें रायपुर, नासिक, बेंगलुरु के 10 ठिकानों में भी जांच चल रही है। अकेले मुंबई में 20 ठिकाने शामिल हैं। रायपुर में कचना स्थित आनंदम वर्ल्ड सिटी के कमर्शियल काम्पलेक्स भवन में यह छापेमारी हुई है। भवन के तीसरे माले में स्टील और रियल स्टेट कारोबारी का गोल्डन ब्रिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर, राइजन इंडस्ट्रीज के नाम से आॅफिस संचालित है।
अब तक की जानकारी के अनुसार ऑफिस के कागजी और डिजिटल फाइलों की जांच के साथ कर्मचारियों से पूछताछ चल रही है। यह जांच उद्योगपति आनंद जयकुमार जैन, जय कॉर्प लिमिटेड के निदेशक, उनकी कंपनी, सहयोगी कंपनियों और एक व्यापारिक साझेदार को लक्षित करती है। कार्रवाई के संबंध में ईडी की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई अधिकृत जानकारी प्रदान नहीं की गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor