The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

सहायक ग्रेड-3 के पद पर चयनित अभ्यर्थियों की होगी शीघ्र नियुक्ति

Spread the love

जगदलपुर। विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड के अन्तर्गत बस्तर संभाग के अन्तर्गत सभी जिलों में सहायक ग्रेड-3 के पद पर भर्ती हेतु चयनित अभ्यर्थियों को शीघ्र ही नियुक्ति आदेश की सौगात मिलने वाली है। संभागायुक्त एवं विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष श्री श्याम धावड़े ने कौशल परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों का वरीयता सूची तैयार करने तथा वरीयता क्रम अनुसार रिक्त वर्गवार पदों पर भर्ती हेतु अथ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन कर शीघ्र नियुक्ति आदेश जारी करने के निर्देश दिए हैं।संभागायुक्त एवं विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष के निर्देशानुसार नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र संपन्न कराने हेतु तिथि भी निर्धारित की गई है। जिसके अन्तर्गत मेरिट सूची अनुसार अभ्यर्थियों को सूचना पत्र का जारी करने की तिथि 23 मई तथा अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन की तिथि 30 मई से 3 जून तक निर्धारित की गई है। इसी तरह पात्र-अपात्र की सूची एवं दावा आपत्ति आमंत्रण तथा निराकरण पश्चात अंतिम चयन सूची का प्रकाशन की तिथि 6 जून से 15 जून तक एवं नियुक्ति आदेश जारी करने की अंतिम तिथि 17 जून से 20 जून तक निर्धारित की गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor