The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

एकलव्य आवासीय विद्यालय में दो छात्र के कोरोना संक्रमित होने से मचा हड़कंप ,स्कूल बंद करने का आदेश

Spread the love

बलरामपुर । बलरामपुर जिले के कुसमी एकलव्य आवासीय विद्यालय में दो छात्र के संक्रमित होने से हड़कंप मच गया। फिलहाल दोनों छात्रों को विशेष निगरानी में रखा गया है। रिपोर्ट की पुष्टि होने के बाद तुरंत स्कूल को बंद कराया गया है। बता दें कि प्रदेश में कोरोना के नए वैरियंट के मद्देनजर स्कूलों में सतर्कता बरती जा रही है। स्कूल आने वाले बच्चों की विशेष मॉनिटरिंग करानी होगी। सभी बच्चों को मास्क, सेनेटाइज अनिवार्य किया गया है। वहीं सभी बच्चों की थर्मलस्क्रीनिंग करनी होगी। इसके साथ ही सर्दी, खांसी, बुखार के लक्षण पर स्कूल आने की इजाजत नहीं है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश में कल 37 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई थी। और 25 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। वही कोरोना संक्रमित एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *