The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

फिंगेश्वर में किसान-कांग्रेस ने खाद-बीज और बिजली को लेकर किया चक्काजाम

Spread the love

फिंगेश्वर में खाद-बीज की कमी, बिजली कटौती, पेंशन और आवास योजना सहित 9 सूत्रीय मांगों को लेकर कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और किसानों ने सहकारी समिति का घेराव करते हुए चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। इस आंदोलन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, महिला कांग्रेस और नगर कांग्रेस के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की किल्लत और बढ़ती कीमतों पर रोक लगाने के साथ ही गरियाबंद जिले में अवैध रेत उत्खनन पर भी तत्काल कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि गरीबों और किसानों के अधिकारों की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor