The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

टीचर छात्राओं से करता था छेड़छाड़,परिजनों ने की आरोपी टीचर की पिटाई,आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

कोरबा । हरदी बाजार स्थित शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय में आरोपी टीचर महेंद्र कश्यप पदस्थ है। महेंद्र NSS में बच्चों को सामाजिक कार्य करना भी सिखाता है। छात्राओं का आरोप है कि महेंद्र कश्यप उन पर बुरी नजर रखता है। गलत ढंग से छूने की कोशिश करता है और छेड़छाड़ भी करता है। छात्राएं परेशान हो गईं तो उन्होंने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। 26 नवंबर को स्कूल पहुंच कर हंगामा कर दिया। टीचर को भी पीटा। खास बात यह है कि आरोपी टीचर खुद इसी स्कूल से पढ़ा है। बात बढ़ी तो मामला पुलिस तक पहुंच गया। इसके बाद छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट में आरोपी टीचर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *