The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Sports

प्रो कबड्डी लीग में सचिन को पटना टीम ने 84 लाख में खरीदा

Spread the love

राजस्थान । झुंझुनूं जिले के बड़बर गांव के रहने वाले सचिन तंवर राजस्थान पुलिस में सब-इंस्पेक्टर हैं, प्रो कबड्डी लीग में पटना की टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं, जिन्हें 84 लाख में खरीदा गया है। उनका ये सफर आसान नहीं था। वे छिपकर हरियाणा तक कबड्डी खेलने जाते थे। चोट लग जाती तो घर आकर नहीं बताते थे। खेल के प्रति लगाव के चलते वे 10वीं में फेल भी हो गए, लेकिन कबड्डी का जुनून कम नहीं हुआ। आज यही सचिन देश के पांच सबसे महंगे कबड्डी खिलाड़ियों में शामिल हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor