The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

त्यौहारी सीजन को देखते हुए रेलवे ने 200 एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ ही 127 पैसेंजर ट्रेनों को किया बहाल

Spread the love

बिलासपुर। त्यौहारी सीजन को देखते हुए रेलवे ने साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (SECR) बिलासपुर जोन से चलने वाली सभी 200 एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ ही 127 पैसेंजर ट्रेनों को बहाल कर दिया है। यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने 42 ट्रेनों में AC और शयनयान एक्स्ट्रा कोच की सुविधा भी मुहैया कराई है। त्यौहारी सीजन को देखते हुए रेलवे ने बड़ा निर्णय लिया है, जिससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी साकेत रंजन ने बताया कि अधिकांश ट्रेनों को बहाल कर दिया गया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन से कोरोनाकाल के पहले 343 ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा था, जिसे पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। अब 200 मेल/एक्सप्रेस और 127 पैसेंजर/लोकल ट्रेनों का परिचालन शुरू हो गया है। कोरोनाकाल के बाद बंद और मेंटेनेंस की वजह से फरवरी से लगातार ट्रेनों को कैंसिल करने की समस्या से परेशान यात्रियों को त्यौहारी सीजन में राहत मिलने वाली है। हावड़ा-मुंबई, बिलासपुर-कटनी और रायपुर-महासमुंद लाइन पर अभी हाल में मेंटनेंस का काम किया गया। यात्रियों को सफर करने में अब किसी तरह दिक्कतें नहीं होगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor