The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

वार्ड नंबर 08 शंकर नगर में धूमधाम से मना आजादी का पर्व, वार्ड के रिटायर्ड अधिकारियों ने किया ध्वजा रोहण

Spread the love

“दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”

कवर्धा। नगर के शंकर नगर वार्ड क्रमांक 08 में बड़े ही धूमधाम से आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस पर झंडा रोहण किया गया।जेवडन रोड स्थित नए सोसायटी भवन के पास हर्ष वर्ष की भांति वार्डवासियों द्वारा झंडा रोहण किया गया। इस अवसर पर वार्ड के रिटायर्ड कर्मचारी अधिकारी द्वारा झंडा रोहण किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि के रूप में गोरेलाल चतुर्वेदी, रिटायर्ड लेक्चरर शिक्षा विभाग, बीएल पाटिल, रिटायर्ड, जल संसाधन विभाग, दिनेश कुमार स्वर्णकार विधिक अधिकारी सहित वार्डवासियों ने झंडा रोहण किया। इस अवसर पर वार्ड के दीपक ठाकुर ने बताया कि हमे देश मे आजादी किस परिस्तिथि में मिली है। आजादी दिलाने में हमारे देश के महा पुरषों ने अपनी बलिदानी दी है। साथ ही बताया कि वार्ड में हर वर्ष 15 अगस्त व 26 जनवरी को राष्ट्रीय पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है ताकि लोगो मे देश भक्ति व देश के प्रति प्रेम रहे। वही सभी को मिष्ठान वितरण कर अतिथियो को स्मृति चिन्ह भेंट किया है। कार्यक्रम में सलिल चंद्राकर, भुनेश्वर पटले, हेमन्त ठाकुर, दिलेश्वर ठाकुर, प्रवीण साहू, जोहन साहू, पिंटू ठाकुर सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *