Sunday, November 8, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया थाना राजिम का आकस्मिक निरीक्षण,अवैध गांजा,शराब परिवहन /बिक्री पर रोक लगाने हेतु दिए निर्देश

Spread the love
“संतोष सोनकर की रिपोर्ट”

राजिम। पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा एवं पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज डा. आनंद छाबड़ा के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक गरियाबंद जे. आर. ठाकुर के द्वारा थाना राजिम का निरीक्षण किया। तथा कहां कि क्षेत्र में धान का अवैध परिवहन, गांजा मादक पदार्थ ,शराब, जुआ, सटटा पर रोक लगाकर उचित कार्यवाही पर विशेष निर्देश दिए। थाना में आये फरियादियों के साथ विनम्र पूर्वक व्यवहार करते हुए शिकायत पर उचित कार्यवाही करने की बात कही।थाना के समस्त् स्टाफ से स्पंदन कार्यक्रम के तहत परिचय लेते हुए सभी की समस्या को सुनते त्वरित निराकरण करने का आश्वसान दिया गया। पुलिस अधीक्षक जेएस ठाकुर पहली बार राजिम पहुंचने पर सबसे पहले भगवान राजीवलोचन के दर्शन करने मंदिर गए। दर्शन कर मंदिरों में उत्कृष्ट कलाकृति को देखकर वह अभिभूत हो गए। निरीक्षण में थाना प्रभारी राजिम निरीक्षक संतोष भूआर्य, उपनिरीक्षक रामेश्वरी बघेल, सउनि जी आर साहू, हेमंत मरकाम, प्रधान आरक्षक हीरालाल ध्रुव, हरीश्चंद्र ध्रुव, रवि लहरे एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor