The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

चोरभट्टी गांव के किसानों के खेतों में जाकर जैविक खेती करने किया प्रेरित

Spread the love
“दीपक साहू की रिपोर्ट”

कुरूद। ग्राम चोरभट्टी के किसानों के खेतों में जाकर जैविक खेती अपनाने की जानकारी दी गई। साथ ही किसानों को प्रेरित करते हुए इससे होने वाले लाभ और कम लागत में किस प्रकार अधिक उपज प्राप्त किया जा सकता है उसकी जानकारी दी गई। शन्मुखा ऐग्रीटेक लिमिटेड के असिस्टेंट जनरल मैनेजर अधिकारी प्रशांत कर, एरिया सेल्स मैनेजर गिरीश कुमार साहू, मार्केटिंग डेवलपमेंट योगेश्वर कुमार साहू, फील्ड असिस्टेंट जानू साहू, द्वारा 10 जनवरी को ग्राम चोरभट्टी के किसानों के खेतों में जाकर जैविक खेती अपनाने की जानकारी दी गई। इस अवसर पर उन्होंने किसानों को बताया कि निरंतर अधिक मात्रा में रासायनिक उर्वरकों एवं केमिकल्स प्रयोग करने से मिट्टी की उत्पादन क्षमता कम होती जा रही है। फसलों एवं मिट्टी की गुणवत्ता पर भी विषैला दुष्प्रभाव पड़ता है। जबकि वहीं जैविक खेती से मिट्टी में लाभदायक जीवाणुओं की संख्या और मिट्टी की उत्पादक क्षमता तो बढ़ती ही है। साथ ही फसल की गुणवत्ता भी बढ़ती है। प्रशिक्षण के दौरान गुहा राम साहू, हिराधर साहू, चंपा बाई साहू, ललित ध्रुवंशी, ठाकुर राम साहू, मीना बाई पटेल सहित अन्य किसान उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *