The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

रायपुर स्टेशन में किलाबंदी चेकिंग, 528 से 3,18,450 राजस्व की प्राप्ति

Spread the love

रायपुर। रायपुर स्टेशन में गुरुवार को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अवधेश कुमार त्रिवेदी के निर्देश पर किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान को चलाया गया। जिसमें रायपुर स्टेशन के सभी प्लेटफार्म, 26 ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वाले 409 यात्री पकड़े गए, जिससे 2,78,135 राजस्व प्राप्त हुआ। अनियमित टिकट लेकर यात्रा करने वाले 74 यात्रियों से 34,115 रूपये राजस्व प्राप्त हुआ, अधिक लगेज लेकर यात्रा करने वाले 10 यात्रियों से 2500 रूपये राजस्व प्राप्त हुआ और रेलवे स्टेशन पर कचरा फैलाने वाले 35 यात्रियों से 3700 रूपये राजस्व प्राप्त हुआ।
इस किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान में कुल 528 मामलों को दर्ज कर 3,18,450 रुपए राजस्व प्राप्त किया गया। इस टिकट चेकिंग का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को टिकट लेने के प्रति जागरूक करना था।इस टिकट चेकिंग अभियान का संचालन सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री अविनाश कुमार आनंद के द्वारा एवं 1 मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, 2 वाणिज्य निरीक्षक, 4 वाणिज्य कार्यालय के स्टाफ, 24 टिकट चेकिंग स्टाफ, 02 आरपीएफ शामिल थे।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा समय-समय पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिससे यात्रियों को टिकट लेने के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है, साथ ही यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है कि वे उचित टिकट लेकर सही कोच में बैठे एवं अपनी सुखद यात्रा करें एवं टिकट चेकिंग में रेलवे प्रशासन को सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *