The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

अजनबियों को लिफ्ट देना पड़ा महंगा,आरोपी ने बाइक छीन कर हो गए फरार

Spread the love

बिलासपुर। सीपत के ग्राम कुली निवासी एनटीपीसी कर्मी से लिफ्ट मांगी। इसके बाद युवक ने दोस्त से शराब मंगाकर पी। शराब पीने के बाद वह एनटीपीसी कर्मी की बाइक लेकर भाग निकला। पीड़ित ने इसकी शिकायत सीपत थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सीपत क्षेत्र के ग्राम कुली निवासी गुलाबचंद साहू एनटीपीसी के इलेक्ट्रीकल विभाग में काम करते हैं। एक अक्टूबर की रात वे ड्यूटी से वापस अपने घर जा रहे थे। नवाडीह चौक के पास एक युवक ने कुकदा गांव जाने के लिए लिफ्ट मांगी। पास के गांव का समझकर उन्होंने अपनी बाइक में बिठा लिया। गुड़ी के पास गुलाब ने युवक से बाइक चलाने की बात पूछी। इस पर युवक उनसे बाइक लेकर चलाने लगा। लुतरा के राउतराय भांठा के पास युवक ने बाइक रोक दी। इसके बाद उसने किसी को फोन कर शराब मंगाया। युवक ने अपने दोस्त के साथ बाइक के पास ही खड़े होकर शराब पिया। शराब पीने के बाद युवक उनकी बाइक को लेकर भाग निकला। पीड़ित ने मंगलवार को इसकी शिकायत सीपत थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor