The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

जयसिंह अग्रवाल ने किया सड़क जीर्णोद्धार कार्य का उद्घाटन

Spread the love
“बी एन यादव की रिपोर्ट”

कोरबा । बालकोनगर, भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) द्वारा ध्यानचंद चैक से हनुमान चैक, ढेंगुरनाला तक सड़क का जीर्णोद्धार किया जाएगा। लगभग साढ़े चार किलोमीटर लंबी सड़क के जीर्णोद्धार कार्य का उद्घाटन छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने किया।

रूमगरा में आयोजित समारोह में अनेक स्थानीय जन प्रतिनिधि, बालको के अधिकारी और नागरिक मौजूद थे।अग्रवाल ने सड़क जीर्णोद्धार कार्य के लिए बालको प्रबंधन को साधुवाद दिया।

सड़क जीर्णोद्धार कार्य 15 दिसंबर, 2021 से प्रारंभ हो जाएगा। कोरबा के रिस्दी चैक से बजरंग चैक, परसाभाठा तक सड़क रखरखाव की दिशा में भी बालको ने महत्वपूर्ण पहल की है। इस सड़क की लंबाई लगभग 7 किलोमीटर है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor