The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

जनपद सदस्यो और सरपंचों ने जनपद सीईओ के खिलाफ खोला मोर्चा

Spread the love

भानुप्रतापपुर। दुर्गूकोंदल जनपद पंचायत के जनपद अध्यक्ष गोपी बधाई के नेतृत्व में जनपद सदस्यों और सरपंचों ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने जनपद पंचायत कार्यालय में तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन किया शुरू कर दिया है।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सीईओ द्वारा सरपंचों को परेशान किया जा रहा है तथा विकास कार्यों में कमीशनखोरी की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि 15 दिन पहले भी सीईओ को हटाने की मांग प्रशासन से की थी। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि जब तक सीईओ को नहीं हटाया जाता तब तक उनका धरना और तालाबंदी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *