The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

जेठ—जेठानी को उतारा मौत के घाट,आरोपी ने किया आत्मसमर्पण

Spread the love

जशपुर। एक महिला ने अपने जेठ और जेठानी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। दोनों की हत्या के बाद महिला खुद थाना पहुंचे गई। उसने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करते हुए बताया कि ‘साहब, मैंने अपने ही परिवार के दो लोगों की हत्या कर दी है’। महिला की यह बात सुनकर पुलिस के भी कान खड़े हो गए। आनन-फानन में महिला को हिरासत में लेकर उसकी बात की मौके पर पहुंचकर तस्दीक की गई, तो एक महिला और पुरुष की लाश खून से सनी हुई पड़े मिली। इस दिल दहलाने वाले हत्याकांड की जानकारी मिलने के बाद जशपुर एसपी विजय अग्रवाल खुद घटना स्थल पहुंचे। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला ग्राम पंचायत डोभ की है। जिसे जादू टोने के शक ने इस कदर जकड़ रखा था कि महिला ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपने ही परिवार के जेठ जेठानी को मौत के घाट उतार दिया। मृतक का नाम मघनु राम पिता बोलो व उसकी पत्नी गंगोत्री बाई है जिनकी हत्या हुई है। वहीं हत्या कर थाना पहुंची महिला का नाम लुन्दरी बाई पति बुधमन भगत बताया जा रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *