The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

प्रदेश में कबीरधाम स्वास्थ्य विभाग को व्यवस्था व सुविधा पर मिला तीसरा स्थान, तीन माह का रिपोर्ट तैयार

Spread the love

“दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”

कवर्धा। प्रदेश में हर तीन माह में स्वास्थ्य विभाग में एक सर्वे किया जाता है। इस सर्वे के बाद किस जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर है इसका रिपोर्ट तैयार किया जाता है। इस इस बार के सर्वे रिपोर्ट में कबीरधाम स्वास्थ्य विभाग प्रदेश में तीसरे स्थान पर है जबकि सरगुजा व दूसरे स्थान पर बालोद जिला है। कबीरधाम जिला केवल पॉइंट से पीछे रह गया। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग द्वारा त्रैमासिक स्वास्थ्य सुविधाओं पर सर्वेक्षण किया गया। जिसमें तीसरा स्थान कबीरधाम रहा है। करीब दो दर्जन से अधिक योजना व उपलब्ध सुविधा के साथ साथ मरीजो को मिलने वाली स्वास्थ्य के बारे में जानकारी मांगी जाती है। मातृ शिशु स्वास्थ्य सहित कई योजनाओं की कार्यान्वयन की जानकारी लेकर रिपोर्ट तैयार की जाती है। जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने लगातार जिले के सीएमएचओ डॉक्टर सुजॉय मुखर्जी सहित पूरा स्वास्थ्य अमला काम कर रही है। इसी का परिणाम है जिले में स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor