Monday, November 9, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

किसान सम्मान निधि का हुआ अंतरण,लाभार्थियों ने सुना प्रधानमंत्री का संदेश

Spread the love

”संतोष सोनकर की रिपोर्ट”
राजिम । भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के द्वारा हिमाचल प्रदेश के शिमला में आयोजित गरीब कल्याण सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को देशभर के किसान व जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों ने सुना। भाजपा मंडल राजिम के तत्वावधान में क्षेत्र के ग्राम पंचायत श्यामनगर स्थित साहू समाज भवन में भी गरीब किसान सम्मेलन शत प्रतिशत सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित कर पीएम के संबोधन का टीवी के माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) के तहत 10 करोड़ से ज्यादा किसानों को 21 हजार करोड़ रुपये से अधिक की 11 वीं किस्त का हस्तांतरण किया गया। पीएम के कार्यक्रम में दिए गए संबोधन को सुन किसान काफी प्रभावित दिखे। पीएम ने कहा भारतवासी के सम्मान, सुरक्षा, स्मृद्धि, सुख संपत्ति का संकल्प है। हर किसी के कल्याण करने के लिए जितना ज्यादा काम कर सकता हूँ करूंगा। हम सभी मिलकर भारत को उस ऊंचाई तक पहुंचाएंगे जहां आजादी के लिए मर मिटने वालों ने देखा था। बड़े लक्ष्य की और बढ़ते है तो यब देखना जरूरी है हमने शुरू कहां से की है। तभी हमे हमारी गति व प्रगति का पता चलता है। पीएम ने कहा अब वक्त बदल गया है आज चर्चा होती है योजनाओ के लाभ की। आखिरी घर तक पहुंचने का प्रयास है। गरीबो का पैसा उनके खाते तक पहुंचाने की कोशिश होती है। अब सरकार माई बाप नहीं अब सरकार सेवक है।पहले यह कहते हमने सुना है कि सरकारें आती है जाती है, लेकिन सिस्टम वही रहता है। लेकिन हमारी सरकार ने सिस्टम को गरीबों के लिए संवेदनशील किया। जिन समस्याओं को परमानेंट मान लिया गया था हमने उसका परमानेंट सॉल्यूशन देने का काम किया हैं। पीएम ने कहा भारत आज तेजी से आगे बढ़ रहा है। उद्बोधन पश्चात किसानों का श्रीफल एवं तिलक वंदन कर सम्मान किया।इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा गरियाबंद के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ रामकुमार साहू, जिला पंचायत सदस्यद्वय चंन्द्रशेखर साहू,रोहित साहू,भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा,भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री मनीष हरित,टिकम साहू,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष लाला साहू,महामंत्री ज्ञाना साहू,जनपद सदस्य दीपक साहू,मकसूदन साहू,छन्नू साहू,किर्तन साहू,रिखी साहू,कृशलाल साहू,डॉ गोपाल साहू,पवन साहू,कोमल साहू,डायमंड साहू,चुम्मन साहू,विपिन साहू सहित बड़ी संख्या में लाभार्थी किसान एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor