प्रेमिका का प्रेमप्रसंग जानने ,पहले प्रेमी ने वॉट्सऐप हैक कर लगाया पता,शॉपिंग कराने के बहाने ले गया और कर दी हत्या
जशपुर। जिले में हुई कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर(CHO) की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पहले प्रेमी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को शक था कि युवती के किसी और के साथ चक्कर है। जिसके बाद उसने युवती का वॉट्सऐप हैक किया। जिसमें पता चल गया कि, युवती का किसी और के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसके बाद आरोपी ने दिनदहाड़े युवती की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दिया। मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र का है।
गुरुवार दोपहर को श्रीनदी पुल खारीझरिया के पास युवती की खून से लथपथ लाश मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच में युवती की पहचान टांगरगांव निवासी देवकी चक्रेश(24) के रूप में हुई थी। देवकी कटंगखार में स्वास्थ्य विभाग में CHO के पद पर पदस्थ थीं। पुलिस को मौके से कुल्हाड़ी, युवती की स्कूटी और एक गमछा मिला था।
पुलिस ने इस घटनाक्रम की जानकारी युवती के परिजनों को दी। तब तब परिजनो से पता चला कि युवती का देवरी निवासी मनोज कुमार(23) से प्रेम प्रसंग था। इसके बाद पुलिस ने मनोज कुमार की तलाश शुरू की और उसे हिरासत में लिया। जिसके बाद आरोपी मनोज ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि युवती के साथ उसका पिछले 4 साल से प्रेम संबंध था,दोनों रायपुर में रह रहे थे। मगर कुछ समय पहले उसकी की पोस्टिंग हो गई। तब वो वापस आ गई थी। इसके बाद वह भी वापस आ गया। दोनों बात करते थे, लेकिन देवकी का व्यवहार पहले जैसे उसे नहीं लग रहा था तब उसे शक
शक हुआ। आरोपी कंप्यूटर की पढ़ाई की है। इसलिए उसे पता था कि वॉट्सऐप हैक कैसे करते हैं, उसने देवकी का वॉट्सऐप हैक कर लिया। तब उसे पता चला कि वो किसी और लड़के से बात करती है। इसके बाद ही उसने उसे मारने का प्लान बनाया और जशपुर शॉपिंग कराने के बहाने ले गया। दोनों अपनी-अपनी स्कूटी से थे। इस बीच जब दोनों श्रीनदी पुल के पास पहुंचे, तब युवती को रोककर पूछा कि तुम किससे बात करती हो। इसके बावजूद उसने कोई जवाब नहीं दिया। इस पर आरोपी ने पहले से अपने पास रखे कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर दी। पुरे मामला का खुलासा पुलिस ने आज किया है।