The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

शुष्क दिवस पर गार्ड के रूम में बेची जा रही थी शराब, शिकायत के बाद 24 पेटी शराब जब्त, रूम सील

Spread the love

कांकेर। दुर्गुकोंदल शराब दुकान में शुष्क दिवस के दिन ही गार्ड रूम में शराब बेचते पकड़ा गया जहाँ अवैध रूप से 24 पेटी शराब पाया गया।
बता दें कि आज कृष्ण जन्माष्टमी के मद्देनजर छग शासन द्वारा शुष्क दिवस घोषित किया गया था जिसके बाद भी अवैध तरीके से गार्ड रूम में 24 पेटी शराब जिसमें आरएस का अद्धि, नंबर 1 का बोतल, बीयर, गोवा विस्की का पौवा को बरामद किया गया है। इस पूरी कार्यवाही में सर्व आदिवासी समाज की अहम भूमिका रही जिनकी शिकायत व मामले की गम्भीरता को देखते हुए डटे रहने की वजह से उक्त कार्यवाही हो पाई। जानकारी के बाद आबकारी अधिकारी भी वहाँ पहुँचे वहीं इस कार्यवाही के दौरान एसडीओपी प्रशांत पैकरा, तहसीलदार अखिलेश ध्रुव, एएसआई नारायण ठाकुर आदि के द्वारा कार्यवाही की गई व दुकान में स्थित गार्ड रूम को सील कर दिया गया है।

”नरेश भीमगज की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor