The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

कलेक्टर कार्यालय से 500 मीटर दूर मिट्टी और मुरुम का अवैध खनन

Spread the love

बीजापुर। जिला मुख्यालय में आज प्रशासन ने मिट्टी और मुरुम के अवैध उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो जेसीबी, दो टिप्परों और एक चैन माउंटिंग मशीन को जब्त किया है। खनिज विभाग ने यह कार्रवाई मीडिया के सूचना दिए जाने के बाद की है।
जिला मुख्यालय के वेंकटराव कॉलेज के पीछे ठेकेदार द्वारा चैन माउंटिंग मशीन व दो जेसीबी से लंबे समय से बिना विभाग के परमिशन के धड़ल्ले से मिट्टी-मुरुम का अवैध खनन किया जा रहा था। इस संबंध में मीडिया द्वारा सूचना दिए जाने के बाद खनिज विभाग के अधिकारी, राजस्व की टीम पहुंच कर अवैध मिट्टी/मुरुम की खुदाई के कार्य को तत्काल बंद कराया। इसके बाद अवैध खनन में लगे मशीनों को जब्त कर ठेकेदार पर उचित कार्रवाई की गई।
जिला मुख्यालय के आसपास कई जगहों पर अवैध मिट्टी/ मुरुम का खनन किया जा रहा है। आज जिस जगह पर अवैध उत्खनन किया जा रहा था, वह स्थान कलेक्टर कार्यालय से 500 मीटर की दूरी पर है। ऐसे ही अन्य जगहों पर धड़ल्ले से अवैध खुदाई जारी है।
बीजापुर एसडीएम जागेश्वर कौशल ने कहा कि मीडिया के माध्यम से अवैध उत्खनन की सूचना मिलते ही हमारी राजस्व की टीम व खनिज विभाग के इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे और अवैध उत्खनन कार्य को बंद करवाया। इसके साथ उक्त कार्य में लगे मशीनों को जब्त किया गया। इसके साथ मामले पर जाँच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *