The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

पारिवारिक विवाद, दूसरी साली की भी हुई मौत, जीजा ने मारी गोली

Spread the love

रायपुर। फायरिंग केस में अस्पताल में भर्ती दूसरी साली दुर्गेश्वरी ने बुधवार सुबह दम तोड़ दिया। अब इस मामले में दो युवतियों की मौत हो चुकी है। यह मामला मोवा थाना क्षेत्र का है। गौरतालब है कि मोवा-पंडरी इलाके में आरोपी जितेंद्र वर्मा का मंगलवार रात अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी को उसके बच्चों से मिलने नहीं दिया जा रहा था, इससे वह नाराज था। विवाद में जितेंद्र ने आक्रोश में अपनी पास रखी पिस्टल से मौके पर मौजूद दोनों सालियों पर 3 राउंड फायरिंग कर दी। इस घटना में घायल दोनों सालियों को आसपास मौजूद लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जाँच के बाद एक को मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान गीतांजलि के रूप में हुई।
फायरिंग के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी के कब्जे से पिस्टल जब्त कर लिया गया है। रायपुर नॉर्थ जोन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी वारदात के वक्त नशे में था।
डीसीपी नॉर्थ जोन मयंक गुर्जर ने बताया कि पारिवारिक विवाद में गोली चलने की घटना हुई है। आरोपी जितेंद्र वर्मा और उसकी पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से दोनों सालियों को गोली मार दी। पुलिस कमिश्नरेट की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *