The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

UncategorizedChhattisgarhMISC

सांसद की सार्वजानिक फटकार से नाराज निरीक्षक ने कार्यक्रम छोड़ा

Spread the love

कांकेर। कांकेर के ग्राम दसपुर में आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम के दौरान सांसद भोजराज नाग किसानों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सरकारी योजनाओं के लाभ को लेकर जानकारी ली। उन्होंने मत्स्य विभाग के निरीक्षक से पूछा कि क्या किसानों को विभागीय योजनाओं का लाभ मिल रहा है। निरीक्षक इस सवाल का स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए, इस पर सांसद नाराज़ हो गए। सांसद ने मंच से ही निरीक्षक को फटकार लगाते हुए कहा कि “किसानों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है, और आपको इसकी जानकारी तक नहीं है, यह गंभीर लापरवाही है। किसान दर-दर भटकने को मजबूर हैं”। सांसद की फटकार के बाद मत्स्य विभाग के निरीक्षक कार्यक्रम स्थल से माइक छोड़कर बिना जवाब दिए ही चले गए, इससे सांसद और अधिक नाराज़ हो गए। गौरतलब है कि इस कार्यक्रम में मत्स्य विभाग के अन्य अधिकारी भी अनुपस्थित थे, जिसे लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। विकसित कृषि संकल्प अभियान जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों की अनुपस्थिति और जानकारी का अभाव किसानों के हितों पर असर डाल सकता है। इस घटना के बाद स्थानीय स्तर पर विभागीय कार्यप्रणाली और किसानों को मिलने वाले लाभों को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *