The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल प्रमुख सचिव डॉ आलोक शुक्ला को हटाकर आईएएस मनिन्दर कौर द्विवेदी को बनाया गया प्रमुख सचिव

Spread the love

रायपुर। स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। प्रमुख सचिव डॉ आलोक शुक्ला को हटाकर आईएएस मनिन्दर कौर द्विवेदी को प्रमुख सचिव बनाया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ कमलप्रीत सिंह के हस्ताक्षरित आदेश जारी हुआ है। आईएएस मनिन्दर कौर द्विवेदी को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ आलोक शुक्ला कुछ दिन पहले ही छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन के सीईओ बनाए गए हैं। प्रशासनिक गलियारे से मिली जानकारी के मुताबिक सरकार की मंशा है कि डॉ आलोक शुक्ला अब रोजगार मिशन पर फोकस करेंगे। जिसके चलते डॉ आलोक शुक्ला की प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी को आईएएस मनिन्दर कौर द्विवेदी को सौंप दिया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor