Monday, November 9, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मल्टीमूव स्कूल के छात्र मनीष पटेल का नवोदय में चयन

Spread the love

राजिम । शहर के मल्टीमूव इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्र मनीष पटेल का चयन केंद्रीय विद्यालय जवाहर नवोदय में हुआ है।इससे विद्यालय तथा पटेल परिवार में हर्ष का माहौल है। बालक के माता पिता रमेश पटेल एवं कुलेश्वरी पटेल ने बताया कि मनीष शुरू से ही होनहार है। स्कूल के डायरेक्टर चेतन मेघवानी ने कहा कि मनीष के जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन होने से विद्यालय परिवार गौरवान्वित है तथा इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। इन को बधाई देने वालों में पूजा पटेल, दयाराम पटेल, फत्ते लाल पटेल, थनेश्वर पटेल, रुकमणी, हेमलता, यशोदा, श्यामलाल के अलावा स्कूल स्टाफ शशिकला सिन्हा, प्रिया मिश्रा, निधि सोनकर, जानवी ध्रुव, मेघा महोबिया, देवेश त्रिपाठी आदि है।

“संतोष कुमार सोनकर की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor