The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Bollywood

पहली बार करवा चौथ मनाएंगे बॉलीवुड के कई सितारे

Spread the love

THEPOPATLAL इस साल बॉलीवुड के कई सितारे अपनी पहली करवा चौथ मनाएंगे। यह त्योहार 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस साल जिन बॉलीवुड हस्तियों ने शादी की है, उनमें वरूण धवन एक्ट्रेस यामी गौतम अनिल कपूर की छोटी रिया कपूर एक्ट्रेस अंगीरा धर और सिंगर राहुल वैद्य शामिल है। वरूण धवन और नताशा दलाल बॉलीवुड एक्टर वरुण धव अपनी बचपन की दोस्त और गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ शादी की है। नताशा दलाल और वरुण ध्वन के लिए उनका पहला करवा चौथ है।

वरूण धवन और नताशा दलाल
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन अपनी बचपन की दोस्त और गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ शादी की है। नताशा दलाल और वरुण ध्वन के लिए उनका पहला करवा चौथ है।

रिया कपूर और करन बूलानी
अनिल कपूर की छोटी रिया कपूर ने 14 अगस्त को अपने दोस्त करन बूलानी संग शादी रचा ली थी। शादी के बाद यह रिया कपूर का पहला करवा चौथ है। मगर वह करवा चौथ नहीं मनाएंगी। इसकी जानकारी उन्होंने एक पोस्ट के जरिए दी थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि वह ऐसी चीजों को प्रमोट नहीं करना चाहती यह उनके लिए नहीं है। उन्होंने लिखा था- एक-दूसरे की केयर करना जरूरी है।

यामी गौतम और आदित्य धर
बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम ने 4 जून 2021 को डायरेक्टर आदित्य धर से शादी की है। दोनों की यह शादी बेहद सादगी से हुई। इस साल यामी का यह पहला करवा चौथ होगा।
अंगीरा धर और आनंद तिवारी
एक्ट्रेस अंगीरा धर ने 30 अप्रैल 2021 को डायरेक्टर आनंद तिवारी के साथ सीक्रेट वेडिंग की है। अंगीरा बैंड बाजा बारात, कमांडो 3 और लव पर स्क्वायर फीट जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी है। शादी के बाद अंगीरा का यह पहला करवा चौथ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *