The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

शादीशुदा महिला ने विधायक प्रतिनिधि पर लगाया गंभीर आरोप,पढ़ें पूरी खबर

Spread the love

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा में एक विधायक के प्रतिनिधि का शादीशुदा महिला के साथ प्रेम प्रसंग में होने का मामला सामने आया है। महिला के पति को जब इस बारे में पता चला तो उसे छोड़ दिया। जिसके बाद महिला अपने मायके चली गई और वहां पहुंचकर थाने में प्रतिनिधि के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दिया। जिसके बाद से प्रतिनिधि फारार है। बता दे कि प्रतिनिधि भी शादी शुदा हैं और गांव की सरपंच के पति हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, डभरा क्षेत्र के रामभांठा निवासी ताराचंद साहू एक विधायक के प्रतिनिधि हैं। शादी होने के बाद भी ताराचंद का एक युवती से चक्कर चल रहा था। शिकायत करने वाली महिला ने बताया कि 2014 से उसके और ताराचंद के बीच संबंध थे। इसके बाद साल 2022 में उसकी शादी रायगढ़ में हो गई, लेकिन ताराचंद ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। मामला तब बिगड़ा जब महिला के पति को इसका पता चला। उसके और ताराचंद के बीच संबंधों की बात सामने आने पर पति ने उसे छोड़ दिया। इसके बाद वह अपने गांव आकर रहने लगी। यह भी आरोप लगाया कि ताराचंद ने उससे दुष्कर्म करता रहा। शादी के बाद भी धमकी देकर संबंध बनाए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी ताराचंद के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 तहत प्रतिनिधि के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor