The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

महापौर पहुँची मोती तालाब व चिखली तालाब, छठ पर्व की दी बधाई

Spread the love
“उदय मिश्रा की रिपोर्ट”

राजनांदगांव । महापौर हेमा सुदेश देशमुख आज प्रातः छठ पर्व के अंतिम दिन मोती तालाब व चिखली तालाब पहुंच कर छठ व्रत रखने वाले महिला व पुरूषों को उक्त पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि संतान की दीर्धायु व परिवार की खुशहाली एवं स्वस्थ्य जीवन की कामना को लेकर मनाये जाने वाले इस त्यौहार पर मैं आप सभी के परिवारों की खुशहाली के लिये सूर्यदेव से प्रार्थना करती हूं और इस त्यौहार को प्रतिवर्ष इसी प्रकार उमंग व उल्लास के साथ मनाये जाने की आप लोगों से अपील करती हूँ। इस अवसर पर राजस्व विभाग के प्रभारी सदस्य विनय झा व स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सदस्य गणेश पवार आदि ने भी इस पर्व पर अपनी शुभकामनाएं दी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *