Wednesday, November 11, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की दी चेतावनी

Spread the love

रायपुर। प्रदेश के मैदानी ​क्षेत्रों में रात के तापमान में भारी गिरावट आई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की चेतावनी जारी किया है। प्रदेश में बारिश के थमने और बादल साफ होने के बाद अब तेजी से ठंड बढ़ रही है। अभी उत्तरी हिस्से से आ रही सर्द हवाओं ने प्रदेश में ठिठुरन बढ़ा दी है। इधर जशपुर-कोरिया में रात का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में 13 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। बस्तर में भी हवाओं में नमी है इसलिए फिलहाल ठंड कम है। वहीं आने वाले दिनों में उत्तर से आने वाली हवाओं के कारण तापमान में गिरावट की संभावना है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor