The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

अधेड़ ने किशोरी को अगवा कर किया दुष्कर्म,आरोपी को कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा

Spread the love

बिलासपुर। जिले से फिर एक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। एक अधेड़ ने पहले किशोरी को अगवा किया फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। मिली जानकारी के मुताबिक, एक 50 साल के अधेड़ ने पहले एक किशोरी को पहले अपने प्रेम जाल में फसाया फिर उसे अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। अधेड़ को 20 साल की कठोर सजा सुनाई गई है। किशोरी डांस क्लास जाने के नाम पर घर से निकली थी। फिर आरोपी उसे रायपुर ले गया और बच्ची के साथ जबरन दुष्कर्म किया था। इस बात की शिकायत परिजानों ने थाने में की थी। ये मामला करीब दो साल पुराना है। पुलिस आरोपी की तलाश कई दिनों से कर रही थी अब जाकर पुलिस ने अधेड़ को पकड़ा लिया है और कोर्ट में पेश किया। फ़ास्ट ट्रेक कोर्ट ने इस मामले में आरोपी को 20 साल की सज़ा सुनाते हुए कार्रवाई की और किशोरी को न्याय मिला।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *