The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

तालाब में मिला अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस

Spread the love


दुर्ग।
धमधा स्थित दानी तालाब के कलश मंदिर के पास रविवार सुबह एक अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बाद में मृतक की पहचान वार्ड-11 निवासी गोपी ठाकुर (50 वर्ष) के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार, गोपी ठाकुर शनिवार रात लगभग 10 बजे घर से निकले थे, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटे। रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने तालाब में एक शव तैरता हुआ देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर धमधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तालाब से शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी धमधा भेजा गया, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके। इस घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने कई संदिग्ध परिस्थितियों की ओर ध्यान आकर्षित किया है। उनका कहना है कि देर रात किसी व्यक्ति का तालाब की ओर जाना सामान्य बात नहीं है।
परिवार ने इसे संभावित हत्या बताते हुए विस्तृत जांच की मांग की है। पुलिस फिलहाल इस मामले को हत्या, हादसा या आत्महत्या—तीनों कोणों से जांच रही है। जांच के तहत पुलिस मृतक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल्स, उनकी रात की गतिविधियाँ और अंतिम समय में संपर्क में आए लोगों की जानकारी खंगाल रही है। पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के कारणों पर स्पष्टता मिलेगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor