Wednesday, November 11, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

UncategorizedChhattisgarhCrime

सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी,कारोबारी परिवार सहित गया था होली मनाने राजस्थान

Spread the love


रायपुर । सूने मकान का ताला तोड़कर चोरों ने कारोबारी के घर से सोने,चांदी के गहने नगदी समेत अन्य सामान चोरी कर लिया।कारोबारी परिवार के साथ होली मनाने राजस्थान गया। जानकारी के मुताबिक करीब चार लाख 39 हजार की चोरी हुई। राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामले को लेकर कारोबारी विनय कोठारी ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट के मुताबिक प्रार्थी जैन मंदिर के पीछे न्यू राजेन्द्र नगर में परिवार के साथ रहता है। ग्लो साइन बोर्ड का व्यवसाय है। 16 मार्च को परिवार सहित होली त्योहार मनाने अपने गृहग्राम जयपुर राजस्थान गया था। घर में ताला लगाया हुआ था। 21 मार्च की सुबह करीबन सात बजे रिश्‍तेदार ने फोन कर बताया कि घर का ताला टूटा हुआ है और पूरा सामान बिखरा पड़ा है। फोन पर जानकारी मिलते ही विनय परिवार के साथ प्लेन से रायपुर आए। घर में देखा कि घर के सभी कमरे का ताला टूटा हुआ था। आलमारी के लाक टूटा हुआ था। बेडरूम की आलमारी में रखी नकदी रकम नहीं थी। वहीं सोने के कंगन एक जोड़ी, सोने के चैन दो और सोने के मंगलसूत्र जिसमें हीरे के पैन्डल लगे हुए थे नहीं थे। अज्ञात चोरी घर में घुसकर नकदी रकम 4,39,000 रुपये एवं सोने के गहपे को चोरी कर ले गया है। बहरहाल पुलिस ने रिपाेर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
”संजय चौबे”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor